जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी त्योहार होली व रमजान के पवित्र महीने को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने त्योहारों के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने तथा सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाई चारे के साथ मनाएं। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। होलिका दहन स्थल, ईदगाह सहित मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई की जाए, होलिका दहन वाले स्थलों को ससमय अनुमति दी जाये। किसी भी प्रकार कि नई परम्परा शुरू न की जाए। तहसील, थानावार, ग्राम/वार्डवार शांति समिति की बैठक की जाए। जिलाधिकारी ने रमजान के महीने मे नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियो को सफाई व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों मे सफाई व्यवस्था के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। नमामि गंगे के एक्सईएन को जोगियापुर से सदभावना पुल तक की सड़क को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये। सिपाह चौराहा सहित अन्य चौराहे जहां पर ट्रैफिक की समस्या है, योजना बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिया। उन्होने सड़क मरम्मत एवं जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराए जाने के काम को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, साथ ही जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति की सुचारू रूप से व्यवस्था के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायो से सम्बन्धित शिकायत जैसे कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई पेयजल आदि समस्याओं हेतु टोल प्रâी नं.1533 पर लोग शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके पश्चात लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होने कहा कि अधिसूचना जारी होने के पश्चात आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि सभी लोग बिना किसी भेद भाव के शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी कर ली गयी है, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी। शांति समिति की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह उपजिलाधिकारीगण, पुलिस के अधिकारी,क्षेत्राधिकारीगण सहित जिला शांति समिति के तमाम सदस्यगण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

Previous article
Next article


