Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा की सरकार में उत्तम प्रदेश बना उत्तर प्रदेश : दयाशंकर मिश्र

भाजपा की सरकार में उत्तम प्रदेश बना उत्तर प्रदेश : दयाशंकर मिश्र

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार की सुबह 10बजे माँ शीतला के दरबार में मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा की ओर से आयोजित लाभार्थीयो से सम्पर्क, एन.जी.ओ.के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक व प्रकोष्ठ के कार्यकम मे भाग लेने के उपरांत घर-घर जन सम्पर्क कर पहुँचे राज्यमंत्री दायशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने एक होटल मे कोहोर्ट मिलन एंव विकसित भारत संकल्प पत्र की बैठक की। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा। भाजपा 2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है। जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है। इसलिए हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बैठाएगी। कार्यक्रम का संचालन जसविन्दर सिंह ने किया। उक्त अवसर पर गिरीश चंद्र यादव, ब्रहदेव मिश्र हरिश्चंद्र सिंह, सुशील मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, रामसूरत मौर्य, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, एस.के.सिंह, विनोद सिंह, तेज सिंह, संतोष सिंह‘वत्स’, कीर्ति सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।