जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के सीरिया गांव स्थित बसूही नदी पुलिया के पास मंगलवार की सुबह सीमेंट लदा ट्रैक्टर अनियत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद ट्रैक्टर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि सिधवन स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री से ट्रैक्टर पर ड्राइवर तारा चंद सीमेंट लेकर जौनपुर जा रहा था। वह जैसे ही सीरिया गांव स्थित बसूही पुल से नीचे उतरते ही चालक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसमें आग लग गई और ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं।
― Advertisement ―
सीमेन्ट लदा ट्रैक्टर पलटा, लगी आग

Previous article
Next article

