Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क विधिक सहायता पात्रों के लिए वरदान

निःशुल्क विधिक सहायता पात्रों के लिए वरदान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश से गुरुवार को विधिक सेवा दिवस एवं रैली का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सतहरिया में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि गंगेश सीमेंट के प्रबंधक अनिल चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य न्याय सबके लिए तभी साकार होगा जब समाज की महिलाएं, बच्चे एवं विकलांग आदि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अवधनारायण यादव ने किया। सीडा पुलिस चौकी से कांस्टेबल अरुण कुमार एवं गोविंद उपस्थित रहे। कांस्टेबल गोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग भी न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। हम पुलिस वाले भी पीड़ित व्यक्तियों का सहयोग कर न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापक नीतू तिवारी, रेखा पटेल, सुखदेव, धर्मराज यादव, रीता यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान विनोद कुमार प्रजापति, बडेलाल, ओमकार विश्वकर्मा, राम सहारे बिन्द, अरविन्द सोमवारी देवी, िंरकी देवी, बबिता, कमर जहां, अनीता देवी, अजय प्रजापति, अमर सिंह यादव, उषा देवी सहित आदि उपस्थित रहे।