Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरतीसरा विश्व खिताब जीतना चाहेंगे इंग्लैंड और पाकिस्तान

तीसरा विश्व खिताब जीतना चाहेंगे इंग्लैंड और पाकिस्तान

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल पर लगातार चर्चा जारी है. इस मैच के बारे में बात करने की बजाय लोग लगातार मौसम की बात कर रहे हैं क्योंकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है. फाइनल वाले दिन बारिश की संभावना तो पहले से ही व्यक्त की जा रही थी लेकिन अब मौसम थोड़ी-थोड़ी देर पर रंग बदल रहा है और क्रिकेट फैंस के इमोशन के साथ खेल रहा है. मेलबर्न में कभी बारिश, कभी बादल तो कभी धूप हो रही है. आइए जानते हैं कि यदि यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो फिर कौन विजेता बनेगा.

मेलबर्न में मौसम लगातार बदल रहा है और कुछ भी कह पाना संभव नहीं है. शनिवार की रात जमकर बारिश हुई लेकिन रविवार की सुबह धूप खिली हुई थी. कुछ समय तक धूप रहने के बाद काले बादल छाने लगे लेकिन अब फिर से उजाला होने लगा है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मैच शुरू होने से लगभग डेढ़ घंटे पहले बारिश शुरू हो जाएगी और यह लगातार होती रहेगी. ऐसे में मैच का आयोजन कर पाना बेहद मुश्किल होगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय दे तो दिया है लेकिन यह तभी काम आ पाएगा जब बारिश रुकेगी. बारिश को देखते हुए फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. रिजर्व डे में भी 2 घंटे का अतिरिक्त समय रखा गया है. हालांकि यदि इन सभी उपायों के बावजूद भी मैच नहीं हो पाया या फिर यह 10 ओवर से कम का ही हो पाया तो फिर किसी टीम को विजेता घोषित नहीं किया जा सकेगा. फाइनल में विजेता घोषित करने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने होंगे. यदि ऐसा नहीं होता है और मैच रद्द होता है तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.