― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरतीन दिन से घर से लापता युवती की कुए मे मिली लाश,...

तीन दिन से घर से लापता युवती की कुए मे मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में गुरुवार की देर शाम तीन दिन से घर से लापता युवती की कुए मे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। बता दें कि नाहरपुर गांव में गुरुवार की देर शाम उक्त गांव निवासी रमेश पटेल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि घर के सामने स्थित कुएं से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुए मे देखा तो युवती का शव दिखाई दिया। कुएं से शव को पुलिस ने ग्रामीण की मदद से बाहर निकाला तो उक्त युवती की पहचान पुलिस को सूचना देने वाले रमेश पटेल की पुत्री 20वर्षीय स्वाती पटेल के रूप में हुई। इस सम्बंध मे उक्त युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री तीन दिन से गायब थी। जिसे रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर खोजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...