Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरतालाब की जमीन पर खुलेआम हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन मौन

तालाब की जमीन पर खुलेआम हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन मौन

जौनपुर धारा, बदलापुर। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पर सरकार कितना भी ढिढोरा पीटे, परंतु हकीकत कुछ और ही है। सरकार का दावा हवा-हवाई तब साबित होता है, जब प्रशासनिक अमला अवैध काम होता देखते हुए भी गूंगा और बहरा बना रहता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है बदलापुर तहसील क्षेत्र के पूरारजवार गाँव मे जहां तालाब की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है, सूचना होने के बाद भी तहसील प्रशासन मौन है। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव की आ.सं.335 व 336 राजस्व अभिलेख मे तालाब (गड़हा) के रूप मे दर्ज है। जिस पर दबंगो द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कुछ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति के ऊपर मुकदमा भी दर्ज किया गया था, शेष बचे हुए भाग पर दबंगो द्वारा पुन: निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसे लेकर अगल-बगल के काश्तकारों और भूमाफिया के बीच नोक झोंक भी हुई तथा मौके पर डायल 112 की टीम को बुलाया गया, तो टीम के लोग दोनो पक्षों को शांत कराया और राजस्व का मामला होने का हवाला देकर चले गये। हल्का लेखपाल श्रद्धा तिवारी को भी अवैध कब्जे की सूचना दे दी गयी। वहीं बदलापुर तहसील प्रशासन असली भूमाफिया पर कार्रवाई करने के बजाय किसानों को भू-माफिया बताने में व्यस्त है।