- तापमान में आई गिरावट, दिन भर मौसम में दिखी नर्मी
जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर में देर रात्रि आंधी के साथ तेज बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली हल्की बारिश और तेज आंधी से बुधवार/गुरूवार की देर रात से मौसम की गर्मी को कम किया तो लोगों ने राहत महसूस की है। जौनपुर में हुई हल्की बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। जून की जलाती गर्मी से लोगों को बुधवार देर रात थोड़ी राहत मिली। देर रात से ही तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी भी देखी जा रही है। सुबह के वक्त भी जौनपुर के आसमान बादल छाए हुए थे और बूंदाबांदी हो रही है। लगातार एक महीने से अधिक समय से प्रचंड गर्मी और लू से जूझ रहे जौनपुर को बीती रात थोड़ी राहत मिली है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है।



