Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeमनोरंजनतारा सुतारिया की दोस्त को डेट कर रहे हैं आदर जैन

तारा सुतारिया की दोस्त को डेट कर रहे हैं आदर जैन

इन दिनों आदर जैन और अलेखा आडवाणी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल दोनों ने हाल ही में हाथों में हाथ डाले नजर आए थे और वहीं, बीते दिन आदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है और इससे उन्होंने अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। बता दें अपनी कजिन करीना कपूर की दिवाली पार्टी में आदर अपनी नई गर्लफ्रेंड आलेखा आडवानी को लेकर पहुंचे थे, तभी से सब लोग आलेखा के बारे में जानने के लिए बेताब थे कि वो आखिर कौन हैं और क्या करती हैं।

तारा सुतारिया संग ब्रेकअप के बाद आदर जैन अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। वहीं अब आदर कॉमन फ्रेंड आलेखा आडवानी को डेट कर रहे हैं। आदर के आलेखा संग अपने रिश्ते को पब्लिक करने के बाद ही उनकी एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो के कैप्शन में आलेखा आडवानी ने लिखा है ‘हमेशा एक तीसरा पहिया’। इस तस्वीर को देखने के बाद नेटिजन्स एक्टिव हो गए हैं और वो बुरी तरह से आलेखा को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उन पर दोस्त के ही बॉयफेंड को चुराने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलेखा आडवाणी आदर और तारा सुतारिया की कॉमन फ्रेंड भी रही हैं। वह फाउंडर हैं जो सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वो क्लोदिंग और जूलरी ब्रांड के लिए उन्होंने बतौर मॉडल काम भी किया है। अलेखा की यात्रा चकाचौंध और ग्लैमर तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह कॉर्नेल होटल स्कूल की पूर्व छात्रा हैं, जिन्होंने साल 2016 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। आदर जैन की इस तस्वीर में भले ही उनकी गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन वे अपनी नई गर्लफ्रेंड अलेखा का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर ने कमेंट कर लिखा है ‘मैं तुम्हारी रोशनी से मिलने का अब इंतजार नहीं कर सकती।’आदर के इस पोस्ट के बाद से लोग लगातार अलेखा आडवाणी के बारे में सर्च कर रहे हैं।

अपूर्वा की स्क्रीनिंग पर बन ठनकर पहुंचीं तारा सुतारिया

आदर जैन की एक्स गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अभी हाल ही में अपनी फिल्म अपूर्वा की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस दौरान तारा सुतारिया बेहद हसीन लग रही थी, तारा सुतारिया की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। तारा सुतारिया के इस नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।