Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कहीं टेढ़े पोल तो कहीं बिना केबल के खड़ा है बिजली का खंभा

जौनपुर शहर के कई इलाकों में टेढ़े विद्युत पोल और अधूरी केबल व्यवस्था नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए विभाग से स्थलीय निरीक्षण और समयबद्ध सुधार की मांग की है।

E-Paper 31-08-2026

Homeमनोरंजनतलाक की खबरों के बीच काम पर लौटीं Aishwarya Rai

तलाक की खबरों के बीच काम पर लौटीं Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरों की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी वजह ऐश्वर्या का सास जया बच्चन संग खराब रिश्ते को बताए जा रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में कहना है कि अभिषेक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ऐश्वर्या उनसे अलग हो रही हैं। ऐश्वर्या राय की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनका ही मेकअप आर्टिस्ट है। ये तस्वीर ऐश्वर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में वह अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ पोज दे रही हैं और इस फोटो पर लिखा है, ‘काम का एक प्यारा दिन’ ये फोटो ऐश्वर्या राय को टैग की गई है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। अब फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहा है कि हो सकता है कि वह ऐश्वर्या राय को बड़ी स्क्रीन पर एक बार फिर देख सके, लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर किसी फिल्म के सेट की नहीं है। बता दें कि बीते दिनों ऐश्वर्या राय दुबई के एक इवेंट में शामिल हुई थी। ये इवेंट ऐश्वर्या के नाम की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। इस इवेंट में ऐश्वर्या के नाम के आगे से पहली बार बच्चन ‘सरनेम’ हटा हुआ दिखा था। शादी के बाद ये पहला मौका था, जब ऐश्वर्या के नाम के आगे बच्चन सरनेम नहीं लगा था, जिस वजह से फैंस हैरान हो गए थे। कई लोगों ने मान लिया था कि अब धीरे धीरे ऐश्वर्या बच्चन परिवार से अलग हो रही है। हालांकि, इस इवेंट से वापिस आते हुए ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तब उनके मोबाइल वॉल पेपर की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें आराध्या और अभिताभ बच्चन साथ थे।