Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनPushpa-2 ने एडवांस बुकिंग ने बनाया Record

Pushpa-2 ने एडवांस बुकिंग ने बनाया Record

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-2 रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 5 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन ये फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है, जिसका फैंस के बीच बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और बड़ी संख्या में लोग अपने हीरो को फर्स्ट डे फर्स्ट शो के साथ सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं और इसी वजह से एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने के लिए मिल राह है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अब कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर लिए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 की टिकट लोग बड़ी संख्या में बुक कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फिल्म की टिकट बाकी फिल्मों के मुकाबले थोड़ी महंगी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों के बीच फिल्म देखने की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई है। फिल्म ने पहले एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 48 घंटे के अंदर ही 25करोड़ की कमाई कर ली थी, जिससे ये तय हो गया था कि ये फिल्म पहले दिन इतनी ओपनिंग तो करने वाली है। अब ये आंकड़ा बढ़ गया है। अब ये आंकड़ा 30 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि पुष्पा 2 का क्रेज विदेशों में भी देखने के लिए मिल रहा है। नॉर्थ इंडिया में ये फिल्म बंपर कमाई अभी से कर रही है, जिसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। दावा है कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी एडवांस बुकिंग के मामले में ही जल्द ही 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है।