जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर में स्टेट बैंक की शाखा से रुपए निकाल कर जा रहे एक वृद्ध से जालसाजी का मामला सामने आया है। जालसाज वृद्ध को कागज की गड्डी थमाकर 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पश्चाताप की आग में जलता पीड़ित पुलिस को सूचना दिए बगैर हाथ मलते घर चला गया। जानकारी के मुताबिक खुटहन क्षेत्र के शेखपुर अशरफपुर गांव निवासी जंगीलाल प्रजापति गुरुवार को एसबीआई की शाखा से पैसा निकालने आए थे। उन्होंने अपने खाते से 10 हजार रुपए निकलवाया। जेब में पैसा रखने के बाद वह साइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। थोड़ी दूर बाद प्राथमिक विद्यालय के पास एक जालसाज उन्हें रुकवा कर दो हजार रुपए का फुटकर मांगने लगा। फुटकर न होने से इनकार करने पर जालसाज गिड़गिड़ाने लगा। कहा कि मेरे पास दो-दो हजार की गड्डी है। बस का किराया देना है। बस का कंडक्टर दो हजार का फुटकर न होने की बात कहकर बस से उतार दिया। फिर ऊपर नीचे दो-दो हजार की नोट लगी एक कागज की गड्डी वृद्ध को पकड़ाते हुए फुटकर मांगने लगा तभी एक जालसाज और आ गया। पहले वाले जालसाज की पैरवी करते हुए कागज की गड्डी वृद्ध को दे दिया। कागज की गड्डी देते समय जालसाज ने गड्डी के ऊपर नीचे लगाई गई दो हजार की नोट भी निकाल लिया। दूसरे जालसाज ने कहा कि इसके पीछे कुछ लोग पड़े हैं। इसे फुटकर दे दीजिए, हम लोग हैं बाद में देख लिया जाएगा। जालसाजों के झांसे में आकर वृद्ध ने बैंक से निकाली गई 100-100 रुपए की दस हजार की गड्डी जालसाज को थमा दिया। थोड़ी देर बाद एक और जालसाज बाइक से पहुंचा। जब तक वृद्ध कुछ समझ पाता तीनों जालसाज बाइक से बारा गांव के रास्ते से फरार हो गए।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
कागज की गड्डी पकड़ा 10 हजार ले उड़े ठग

Previous article

