जौनपुर धारा, जौनपुर। हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने डॉ.भीमराव अंबेडकर इण्टर कालेज यादवगंज सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों की संख्या की जानकारी लेते हुए नकल विहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सी.सी.टी.वी. कैमरा कक्ष और परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के सुचारु और नकलविहीन रूप से संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण


