Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सस्ते दाम में जेसीबी और पशु बेचने का झांसा, बड़ा ठगी गिरोह पकड़ा गया

जौनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु और जेसीबी मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे।
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत दो घायल

ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत दो घायल

  • हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली बाजार निवासी 18 वर्षीय शिवम पुत्र राजेंद्र व 18 वर्षीय दीपक यादव पुत्र रामचन्द्र शुक्रवार की देर शाम शाहगंज से अपने बाइक से घर जा रहे थे कि बड़ागांव बाजार में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।