― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन में फंसकर युवक का पैर कटा

ट्रेन में फंसकर युवक का पैर कटा

जौनपुर धारा, चंदवक। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त फंसकर एक युवक का पैर कट गया। उसे एम्बुलेंस से सीएचसी डोभी लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस गाजीपुर जाते समय डोभी रेलवे स्टेशन पर रुकी। यात्रा कर रहे मेंहनगर आजमगढ़ थाना क्षेत्र के भरथीपुर मियांपुर निवासी बबलू (45) पुत्र रामकिशुन घर जाने के लिए ट्रेन से उतरने लगे इसी दौरान दरवाजे में पैर फंसकर कट गया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी डोभी लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Share Now...