Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से दवा लेने आई महिला की हुई...

ट्रक की चपेट में आने से दवा लेने आई महिला की हुई मौत

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे प्रयागराज की ओर जा रही एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बिलवार गांव निवासी 40वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्व.धर्मेंद्र कुमार अपने मायके ग्राम छनेहता थाना मुंगरा बादशाहपुर से दवा लेने मुंगराबादशाहपुर बाजार आई थी। वापस पैदल उक्त मार्ग पर हिंदू इंटर कालेज के पास वाहन के इंतजार में खड़ी थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विदित हो कि पति की मौत के बाद बीते साल भर से यह अपने पाच बच्चो को लेकर अपने पिता बलवंता के घर मायके में ही रह रही थी। ट्रक मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं मुंगरा बादशाहपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।