जौनपुर धारा,जौनपुर। शनिवार को शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न बेसिक स्कूलों में चुनावी पाठशाला आयोजित कर बच्चों संग अभिभावकों को कहीं चुनावी प्रक्रियाओं तो कहीं क्लास लगाकर बच्चों संग अभिभावकों को जागरूकता काइपाठ पढ़ाया गया। इस दौरान नौनिहाल बच्चों ने प्रेरक नारों द्वारा अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी दिशा-निर्देश के क्रम में क्षेत्र के बरोत, खानपुर, सारी जहांगीर पट्टी व बुमकहां के बेसिक स्कूलों में चुनाव कराकर बच्चों को चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। वहीं सदरूद्दीनपुर इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल के चुनावी पाठशाला में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने क्लास लगाकर जहां बच्चों समेत अभिभावकों को मतदान सम्बन्धी जागरूकता का पाठ पढ़ाकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार के प्रयोग को आवश्यक बताया। वहीं कक्षा-4 के बच्चे सक्षम बिन्द ने पहले मतदान बाद में जलपान जैसे मतदान सम्बन्धी प्रेरक नारे लगाकर अभिभावकों को प्रेरित करने का कार्य किया। इस दौरान बबिता यादव, घनश्याम, विवेक कुमार आदि शिक्षकों समेत अरविन्द, मालती व तमाम अभिभावक और बच्चे बच्चियां मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
चुनावी पाठशाला में स्कूली बच्चों संग अभिभावक पढ़े जागरूकता का पाठ


