Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकुर्क किए गए सामानों की होगी नीलामी

कुर्क किए गए सामानों की होगी नीलामी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। न्यायालय के आदेश के क्रम में कुर्क किए गए सामानों की नीलामी सोमवार को दो बजे स्थानीय थाना परिसर में होगी। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बतौर पुलिस चौकी क्षेत्र सरायमोहिऊद्दीनपुर गांव निवासी अमरेन्द्र ऊर्फ पवन पुत्र सन्तराम विन्द मुकदमा अपराध संख्या 2207/2021 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त है जिसके विरूद्ध विगत 22 अक्टूबर को माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम ने आदेश  कर रखा था जिसके परिपालन में कुर्क किए गए अभियुक्त के सामानों की नीलामी सोमवार को दो बजे थाना परिसर में नायब तहसीलदार सन्दीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने लोगों से ससमय प्रतिभाग करने की अपील की है।