जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह को निर्देशित किया कि अविवादित मामलों में जल्द से जल्द काश्तकारों के खाते में पैसा भेज दिया जाए और विवादित मामलों में कोर्ट के आदेशानुसार कार्यवाही की जाए। िजलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया के पत्रावलियों का रखरखाव सही से किया जाए। पुराने अभिलेखों की अच्छे से बाइंडिंग की जाए ताकि अभिलेख सुरक्षित रहे। कार्यालय की रंगाई पोताई करा दी जाये और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...


