Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरज़मीन पर रखे ट्रांसफार्मर और बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही!

ज़मीन पर रखे ट्रांसफार्मर और बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही!

  • जौनपुर में ‘मौत’ का खुला न्योता:

जौनपुर। क्या जौनपुर का बिजली विभाग किसी रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का इंतज़ार कर रहा है? शहर की व्यस्त सड़कों पर ‘यमराज’ खुलेआम घूम रहे हैं और विभाग चैन की बंसी बजा रहा है। विकास के दावों के बीच, जौनपुर के व्यस्त इलाकों में ज़मीन पर रखे ट्रांसफार्मर और नंगे तार मासूमों की जि़ंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर कल को ईसापुर में घर की दीवार में करंट उतरने से या इन खुले ट्रांसफार्मरों की चपेट में आकर किसी की जान जाती है, तो क्या बिजली विभाग के अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेकर जेल जाने को तैयार हैं? जौनपुर की जनता अब सिर्फ ‘आश्वासनÓ नहीं, बल्कि ‘एक्शन’ चाहती है।

  • ईसापुर रोड: घर की दीवार से सटा ‘यमराज’ का संदूक!

ईसापुर रोड पर लापरवाही की सारी हदें पार हो गई हैं। यहाँ ट्रांसफार्मर ऊँचे प्लेटफॉर्म के बजाय लगभग ज़मीन की सतह पर रखा है। सबसे खौफनाक मंजर यह है कि यह हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर घर की दीवार से बिल्कुल सटकर रखा गया है। घर की खिड़की खोलते ही मौत सामने खड़ी नजर आती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ‘दीवारों में कभी भी करंट उतर सकता है, हम अपने बच्चों को कमरों में अकेले छोड़ने से भी डरते हैं।Ó यह किसी ‘टाइम बमÓ से कम नहीं है, जिसे विभाग ने आबादी के बीच खुला छोड़ दिया है।

  • स्टेशन रोड: मुसाफिरों की जान जोखिम में!

स्टेशन रोड, जहाँ चौबीसों घंटे हज़ारों यात्रियों का आवागमन रहता है, वहाँ ट्रांसफार्मर बिलकुल खुला पड़ा है। न कोई जाली, न कोई चेतावनी बोर्ड। ज़मीन के करीब लटकते हाई-वोल्टेज तार किसी को भी पल भर में राख बना सकते हैं। क्या विभाग के पास एक लोहे की जाली लगवाने का भी बजट नहीं है?

  • चौकिया रोड: आस्था के पथ पर ‘खतरा’ !

नवरात्र के समय जहाँ लाखों श्रद्धालु माँ शीतला के दर्शन को उमड़ रहे हैं, उस चौकिया रोड पर भी बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर बदहाली के आंसू रो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में असुरक्षित बिजली के उपकरण किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रहे हैं।

  • नया पुल: लापरवाही का ‘नया’ कीर्तिमान!

शहर के ‘नया पुल’ इलाके में भी हालात जुदा नहीं हैं। यहाँ बिजली के तारों का मकड़जाल और असुरक्षित ट्रांसफार्मर विभाग की ‘रेवेन्यू वसूली’ वाली मानसिकता को उजागर करते हैं, जहाँ जनता की सुरक्षा अंतिम पायदान पर है।