जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, सिद्धीकपुर के स्वयंसेवक-सेविकाओं ने सैदपुर, गड़ऊर, जफरपुर, सिद्धीकपुर और डाल्हनपुर गांवों में पहुंचकर पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को गिरते जलस्तर को रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में राजबहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुलालपुर के एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिविर के माध्यम से छतौरा, अफलेपुर सहित आसपास के गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

Previous article
Next article

