जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को राष्ट्रवीर सेना के कार्यकतओं ने नगर के हनुमान घाट में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ.सूरज जायसवाल व संतवत सिंह ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण किया। एडवोकेट संतवत सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डालते हुए सभी को मार्गदर्शन कराया। वहीं राष्ट्रवीर सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामना के साथ यह संदेश दिया कि देश का युवा ही अपने शौर्य से पुनः भारत को विश्व गुरु बनायेगा। कार्यक्रम में अभिषेक सोनी, रोहित साहू, अंकित मोदनवाल, सौरभ सेठ, नीरज सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, सियाराम, मंगल सेठ, मो.अल्ली, दीपक, बब्लू, मोहन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानन्द


