Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभातफेरी

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभातफेरी

  • शिक्षण संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खुटहन मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो स्वच्छता जागरूकता पर आधारित था। प्रभातफेरी खुदौली ग्राम सभा का भ्रमण कर विद्यालय में आकर समाप्त हो गया। जहाँ प्रधानाचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के द्वारा दिए गए शिकागो में धर्म पर आधारित भाषण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी एक बात उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त न हो जाए तब तक रुको नहीं पर विशेष जानकारी देते हुए सभी छात्राओं को जीवन में उतार कर अपने लक्ष्य को बनाकर उसे प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करना चाहिए तभी आपका जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय में रखी हुई स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित पुस्तक को पुस्तकालय से प्राप्त कर सभी छात्र एवं शिक्षकों को उसके अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रभातफेरी को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट अफसर विनोद कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान रेखा यादव, सुगीता सिंह, किरन सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधान कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं मनोज कुमार सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।