― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत

ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
Homeदेशजम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा हाउस में लगी आग, दो नाबालिग भाइयों की...

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा हाउस में लगी आग, दो नाबालिग भाइयों की जलकर मौत

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के देवर लोलाब इलाके में शनिवार देर रात एक घर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो नाबालिग भाइयों की जलकर मौत हो गई. देवर लोलाब के मोहम्मद अकबर के घर में भीषण आग लगने से उनके दो नाबालिग बच्चे आमिर (6) और जियान (2) जिंदा जल गए. मिली जानकारी के अनुसार, आग ने अचानक ही पूरे घर को चपेट में ले लिया था. जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि चूंकि आग बहुत तेज थी, इसलिए परिवार के सदस्य, पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे नाबालिगों को बचाने में नाकाम रहे. आग की लपटों को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची. हालांकि, बच्चों को बचाने में बहुत देर हो चुकी थी और वे दोनों जिंदा जलकर मर चुके थे. अधिकारी ने कहा, घटना में मोहम्मद अकबर खान के बेटों आमिर अहमद खान और जियान की मौत हो गई है और तीन आवासीय घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दमकल और आपातकालीन विभाग ने आग पर काबू पा लिया.

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आग का तांडव देखने को मिला था. हैहामा के शतपोरा गांव में भीषण आग लगने से कम से कम आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं थी. समाचार एजेंसी जीएनएस के मुताबिक, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 13 नवंबर तड़के करीब 3 बजे आग लग गई और करीब आठ दुकानों को नुकसान पहुंचा. पहले स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और बाद में अग्निशमन और आपातकानील विभाग ने मोर्चा संभाला. यहां राहत की बात यह रही कि आग की चपेट में आने से किसी की मौत नहीं हुई.

Share Now...