Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजब तक जीना है तब तक सीखना है : फादर पी विक्टर

जब तक जीना है तब तक सीखना है : फादर पी विक्टर

  • विद्यालय में राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा आठ स के विद्यार्थियों ने ओज़ोन परत एवं रॉकेट प्रक्षेपण से सम्बंधित परियोजना प्रस्तुत किया। कक्षाध्यापक राहुल वाजपेयी ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे से हानि और उसके निस्तारण के उपाय पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने कहा कि किसी कार्य को करने में सफलता-असफलता लगी रहती है। लेकिन हमें अनवरत लगे रहना होगा। जब तक जीना है तब तक सीखना है। अनुभव सबसे बड़ा शिक्षक है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। परिश्रम से प्रतिभा निखरती है और प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। चन्द्रयान 3अभियान से जुड़े हुए प्रभुख वैज्ञानिक सरकारी स्कूलों से पढ़े हैं और उनका बचपन असुविधाओं में बीता है लेकिन उनके परिश्रम ने उनको विश्वस्तरीय ख्याति प्रदान किया। आज के सहगामी क्रिया कलाप में सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बच्चों ने रंग-विरंगी एवं आकर्षक राखियाँ बनाई। सीनियर वर्ग के बच्चों ने आकर्षक एवं सुंदर कॉर्ड बनाया। इस प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा।