Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजन सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल हो सकता है...

जन सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल हो सकता है : फादर पी विक्टर

  • कैंसर वेलफेयर सोसायटी लखनऊ को प्रधानाचार्य ने एक लाख अठानबे हजार का दिया चेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कैंसर वेलफेयर सोसायटी, लखनऊ को एक लाख अठानबे हजार रुपए का चेक प्रदान किया। यह पैसा कैंसर के मरीजों के इलाज में खर्च किया जाएगा। इस पैसे को विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने जेब खर्च से बचाकर एकत्र किया था। इस अवसर पर फादर ने कहा कि जन सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है। कैंसर जैसी बीमारी का इलाज गरीबों के लिए बहुत कठिन है। थोड़े से सहयोग से किसी की जान बच सकती है। अत: गरीबों, कमजोरों की सेवा में निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। विद्यालय ही वह स्थान है जहाँ नियमित शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सहयोग की शिक्षा दी जाती है। यह सोसायटी ऐसे लोगों की सेवा करती है जो धन के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते। विश्वास है कि इस राशि से कैंसरग्रस्त गरीब का इलाज होगा।