Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीएचसी पर टीकाकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

पीएचसी पर टीकाकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

जौनपुर धारा, खेतासराय। मीजल्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ीकरण के लिए मंगलवार को पीएचसी सोंधी में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें टीकाकरण के महत्व पर जानकारी देते हुए आवश्यक बातें बताई गई। एसएम नेट युनिसेफ के अवधेश कुमार तिवारी ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया कि पांच वर्ष तक के जो बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं अभियान चलाकर घर घर जाकर सर्वे करें। टीकाकरण से वंचित बच्चों के घर को मार्किंग करते हुए बच्चों की पहचान करें। टीकाकरण सारिणी के अनुसार अपेक्षित ड्यू डोज संबंधित सूची तैयार कर सूचना को ई कवच पोर्टल पर प्रविष्ट करें। सर्वे के बाद जिस गांव में ऐसे बच्चों की संख्या मिले वहां अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएं। टीकाकरण के प्रति विरोध दर्ज करने वाले परिवार की सूची स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए समुदाय स्तर पर प्रसार प्रचार समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। टीकाकरण के भय को दूर करते हुए टीकाकरण की मांग बढ़ाने के लिए अंतर विभागीय समन्वय एवं स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों ग्राम प्रधान स्थानीय डाक्टर, धार्मिक गुरु, कोटेदार का सहयोग लिया जाए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.रमेश चन्द्रा, राहुल कुमार यादव, सुजीत कुमार मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, अनीता राव मौजूद रहे।