जौनपुर धारा, जौनपुर। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अटल मनरेगा पार्क ग्राम पंचायत बीरीबारी में जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की अधिकारियों द्वारा जहां विस्तार से जानकारी दी गई वहीं लोगों की समस्याओं को भी सुनकर निराकरण का प्रयास किया गया। कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जिन किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिल पाई है वे पोर्टल पर जाकर त्रुटियों को सही करा लें। राजकीय बीज गोदाम पर बीज उपलब्ध है। वहां से अनुदान पर बीज प्राप्त कर लें। खेत में तालाब खुदवाकर आय बढ़ाएं। स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का उपाय बताते हुए अधिकारियों ने कहाकि समूह से जुड़े लोग जुट के झोले, मिट्टी के बर्तन सहित लोगों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाकर आय बढ़ा सकते हैं। उपायुक्त मनरेगा ने मनरेगा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टाल भी लगाया था। इस अवसर पर एसडीएम माज अख्तर, जिला प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. तपेश कुमार, बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, डॉ. प्रिंस मोदी, प्रधान आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
जन चौपाल में योजनाओं की दी गई जानकारी, सुनी गई समस्या
Previous article


