Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र में धारा 307, 324 व 504 के अन्तर्गत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय को भेज दिया। बतौर पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह मय हमराही हेडकांस्टेबल शशांक शेखर के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, उसी दौरान सूचना के आधार पर डीहअशरफाबाद के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया जिसकी पहचान डीहअशरफाबाद निवासी पंकज पुत्र राम सेवर के रूप में हुई। गौरतलब हो कि उक्त अभियुक्त पिछले मंगलवार को देर शाम आपसी कहासुनी के दौरान अपने चचेरे भाई को चाकू मार दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के चालान को न्यायालय भेज दिया गया।