― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के 3 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण 19 मार्च को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर में शुरू हुआ। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो बैचों में कुल 68 प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से प्रतिभागियों को जनगणना ऐप पर कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे सर्वेक्षण कार्य तकनीकी रूप से अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा सके। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में सभी फील्ड ट्रेनर्स को फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कार्य का अभ्यास कराया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में जनगणना प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा। इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग और जौनपुर जिले के तीन मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। जौनपुर जिले से कुल 146 फील्ड ट्रेनर्स में से 78 का प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च 2026 तक पहले चरण में सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने बताया कि यह प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर्स को तैयार करने और जनगणना कार्य को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Share Now...