Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआकाशीय बिजली से छप्पर में लगी आग, दो बकरियां जिंदा जली, एक...

आकाशीय बिजली से छप्पर में लगी आग, दो बकरियां जिंदा जली, एक झुलसी

खुटहन। शेख अरखपुर गांव के लखनापारा मजरा में शुक्रवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक छप्पर में आग लग गई। इस घटना में गीता पत्नी काम्या के छप्पर में बंधी बकरियां आग की चपेट में आ गईं। आग में दो बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बकरी का उपचार स्थानीय चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। बताया गया कि दोपहर के समय बादलों की गर्जना के बीच अचानक छप्पर पर बिजली गिरी। देखते ही देखते पूरा छप्पर धू धू कर जलने लगा। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी फेंककर आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आकाशीय बिजली से इस तरह के हादसे समय-समय पर होते रहते हैं और लोगों से आग और बिजली सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।