जौनपुर धारा, जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने कलेक्ट्रेट परिसर के नजारत कार्यालय का निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से फाइलों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो उनकी शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनकी समस्या का निस्तारण कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि.एवं रा.रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, पीडी जयकेश त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
चार्ज लेते ही डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण


