Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरज्ञानवापी मामले में कोर्ट के आदेश के मद्देनजर पुलिस रही सक्रिय

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के आदेश के मद्देनजर पुलिस रही सक्रिय

थाने पर की गई पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को प्रशासन वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण में कोर्ट द्वारा दिये गए आदेश को मद्देनजर पुलिस चौकस रही। जफराबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी के सदस्यों व धर्म गुरुओं की बैठक बुलाकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से हर तरह की अफवाह से दूर रहने की बात की। जुमा की नमाज के वक्त पुलिस गस्त करती रही। उसके साथ शिवपुर पुलिया के पास सघन चेंकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों का चालान काटा। बड़े वाहन चालकों को सीट बेल्ट व दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी गयी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद प्रतिनिधि सरफराज खान व फिरोज अहमद के साथ दोनों समुदाय के धर्मगुरु व गांव के प्रधान लोग उपस्थित रहे। चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक साहब लाल, हेड कॉन्स्टेबल हरिशंकर प्रजापति, राजेश सिंह सेंगर, विपुल राय आदि लोग रहे।