यूपी के फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण केस में एक और अरोपी जॉनसन जैकब को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पुलिस पादरी विजय मसीह सहित 15 अरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है. अभी 41 आरोपी फरार हैं. कई टीमें इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. उधर, फंडिंग की आशंका पर यूपी एटीएस ने भी जांच तेज कर दी है. बता दें की जिले के हरिहरगंज क्षेत्र स्थित चर्च में 15 अप्रैल 2022 को धर्मांतरण कराया जा रहा था. स्थानीय लोगों ने चर्च में धर्मांतरण की सूचना वीएचपी (विश्व हिंदू परिषद) के कार्यकर्ताओं को दी. इसके बाद वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के बाहर इकट्ठा हुए. इस दौरान जब चर्च के पादरी से पूछा गया तो उसने यह स्वीकार किया कि चर्च के भीतर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं. इसके बाद सैकड़ो वीएचपी कार्यकर्ताओं ने चर्च का घेराव कर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. वीएचपी के हंगामे के बाद मौके पर एसडीएम, सीओ व काफी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था. इसके बाद जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स को चर्च के बाहर तैनात कर दिया गया था. इस दौरान चर्च के अंदर मौजूद 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई थी. पूछताछ के बाद पुलिस ने 36 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धर्मांतरण कराए जाने का मुकदमा दर्ज करते हुए 26 लोगों को कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने पुलिस द्वारा समुचित साक्ष्य पेश न करने पर पकड़े गए सभी अभियुक्तों को रिहा कर दिया था.
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
चर्च में सामूहिक धर्मांतरण मामले में आरोपी जॉनसन जैकब गिरफ्तार


