Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरघर की सफाई के दौरान करेंट लगने से अधेड़ की मौत

घर की सफाई के दौरान करेंट लगने से अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी अपने पुत्र की शादी के पहले नए घर की साफ सफाई करने के दौरान सोमवार को सुबह करेंट लगने से मौत हो गई। खुशी भरा माहौल एकाएक गम में बदल गया। जानकारी के अनुसार भगवान दास पुत्र देवनाथ यादव उम्र 55 वर्ष रोडबेज विभाग में संविदा कर्मी के पद पर रहे। आगामी 21 मई को बड़े बेटे की शादी के लिए नवनिर्मित घर की साफ सफाई करने के दौरान बिजली का तार उनके पेट के संपर्क में आ गया जिससे करेंट लगने से मौके पर ही अचेत हो गए। परिजनों ने उन्हे स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लोग जौनपुर मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल में ले गए जहां पर डाक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही परिवार के लोग अचेत होकर गिर गए। सूचना घर पर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिवार में मातम फैल गया। परिवार में दो बेटी दो पुत्र और माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। लोग यही कह रहे हैं कि इतनी मेहनत से अभी अपना नया मकान बनवाए थे और उनकी लालसा रही कि अपनी बहू नए घर में ही उतारेंगे। उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई।