Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअपना जौनपुरगोशालाओं में दुर्व्यवस्था को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

गोशालाओं में दुर्व्यवस्था को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के कुंडी गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता आलोक राय सोमवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश मुखिया के नाम ज्ञापन देते हुए कहाकि ब्लाक में कुंडी पेसारा मुर्तजाबाद में संचालित गोशालाओं में दुर्व्यवस्था की वजह से रोजाना गोवंश दम तोड़ रहे है और उनके शवों को खुले में फेंक देने से कुत्ते नोंच रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है की गोवंश की देखरेख ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी रोजाना रिपोर्ट करे और पशु अधिकारी रोजाना गोवंश की स्वास्थ जांच कर आवश्यक दवा दे। लेकिन ब्लाक में इसके विपरित काम हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहाकि जिम्मेदारों के खिलाफ अगर सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो हम अपने सैकड़ों ग्रामीण समर्थकों के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।