Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरगोवंश को न छोड़े बेसहारा : बीडीओ

गोवंश को न छोड़े बेसहारा : बीडीओ

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कोई भी ग्रामवासी अपने गोवंश को बेसहारा सड़कों पर न छोड़े। गौशाला से निराश्रित गोवंश लेकर उसकी देखभाल करें। उक्त बाते शुक्रवार को विकासखंड धर्मापुर के ग्राम पंचायत गजना और गोपालपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना में एक गोवंश को लेने पर सरकार उन्हें नौ सौ रुपए महीना देगी। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम सभा की बैठकों और जनचौपाल में ग्रामवासियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता होनी चाहिए ताकि अधिकारी उनकी समस्याओं से रूबरू हो सके और उसका निस्तारण हो सके। एडीओ एजी राम आजाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय में बताया। उमेश सोनकर ने लोगों को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। मौके पर चौपाल में आए शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद, एडीओ पंचायत लालजी राम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, प्रधान उर्मिला यादव, आंगनबाड़ी, आशा अन्य विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।