Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने किया पसेवां के राजकीय विद्यालय का निरीक्षण

एसडीएम ने किया पसेवां के राजकीय विद्यालय का निरीक्षण

  • टूट फूट की बनाई सूची, कहा जल्द कराई जाएगी मरम्मत

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसडीएम नेहा मिश्रा ने शुक्रवार को मुफ्तीगंज ब्लॉक के पसेवा गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समुचित देखरेख के अभाव में विद्यालय में हुई टूट फूट की सूची बनाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे भवन की मरम्मत कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजकीय इंटर कॉलेज का भवन वर्ष 2012 का बना है। समुचित देखरेख के अभाव में पूरी बिल्डिंग खराब होने की कगार पर है। अधिकांश कमरों के दरवाजे, खिड़कियां उनके शीशे, फर्श आदि टूट गए हैं। दरवाजों और खिड़कियों के साह में दीमक लग गए हैं। परिसर में बड़ी बड़ी घास फूस उग गई है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार महेन्द्र कुमार, राजकीय इंटर कालेज उतरगांवा की प्रिंसिपल जैनब, जेई बीएम प्रसाद, हलका लेखपाल विनय यादव, मुफ्तीगंज ब्लॉक के बीईओ नीरज श्रीवास्तव के प्रतिनिधि सहित गांव के ग्रामप्रधान आकाश कुमार आदि भी मौजूद रहे।