Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशगैंगस्टर अली मोहम्मद पर योगी सरकार का एक्शन, 75 लाख की संपत्ति...

गैंगस्टर अली मोहम्मद पर योगी सरकार का एक्शन, 75 लाख की संपत्ति कुर्क

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. अयोध्या पुलिस अब किसी भी तरीके से अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैया नहीं अपनाना चाहती. शायद यही वजह है कि कहीं बुलडोजर चल रहा है, तो कहीं अपराधियों की अर्जित अवैध संपत्तियों की कुर्की हो रही है.

कहते हैं निजाम बदलेगा तो काम बदलेगा. ये कहावत अयोध्या में चरितार्थ हो रही है. बकायदा फिल्मी अंदाज में अयोध्या पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की कवायद शुरू कर दी है. पूरे गांव में ढोल पर मुनादी कराई जा रही है. लाउडस्पीकर से बकाया सूचना दी जा रही है और घूम-घूम कर गांव भर में पुलिस अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से आम जनमानस को अवगत करा रही है. अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम अब साफ देखने को मिल रही है.

गैंगस्टर अली मोहम्मद के खिलाफ कुर्की

अयोध्या जनपद के रुदौली व पटरंगा पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी गौ-तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपए का मकान कुर्क कर दिया है. गौ-तस्कर अली मोहम्मद का घर थाना पटरंगा के रसूलपुर में है. जहां पुलिस ने मुनादी कराते हुए घर को कुर्क कर दिया. वहीं दूसरा मामला भी रुदौली क्षेत्र का ही है. रुदौली पुलिस ने थाना खंडासा के इच्छोयी गांव में गैंगस्टर के पुत्र गैंगस्टर आशीष पांडे का मकान सीज करने के लिए धारा-82 के तहत कुर्की की चेतावनी नोटिस उसे घर पर चस्पा कर आई है. दरअसल गैंगस्टर आशीष पांडे फरार चल रहा है. जबकि उसका पिता गैंगस्टर पवन पांडे जेल में बंद है. पिता और पुत्र दोनों पर समाज विरोधी कार्य करके धन अर्जित करने का आरोप है.

गैंगस्टर आशीष के घर की जल्द होगी कुर्की

वहीं क्षेत्राधिकारी रुदौली आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रुदौली पुलिस के द्वारा गैंगस्टर के अलग-अलग मुकदमों में कार्रवाई की गई है. पहले मुकदमे में मोहम्मद अली निवासी वाजिदपुर थाना पटरंगा गैंगस्टर अधिनियम धारा 14 (1) के अंतर्गत संपत्ति कुर्क की गई है. वहीं दूसरे मुकदमे में वांछित गैंगस्टर आशीष कुमार पांडे पर दंड प्रक्रिया के अंतर्गत कार्रवाई की गई है. जल्द ही कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.