मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबूजौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तारा गांव में बुधवार को दोपहर में लगभग एक बजे गेहूं के कटे डंठल में किसी अज्ञात ने आग लगा दी जिससे आग राजभर बस्ती के पास तक पहुंच गयी। गांव निवासी विशाल सिंह ने फायर ब्रिगेड तथा 112 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ साथ मौके पर मौजूद राजेश राजभर, अखिलेश राजभर, जितेंद्र राजभर, संतू, रवि विश्वकर्मा, पंचम विश्वकर्मा आदि सहित गांव के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। यदि दमकल विभाग समय से नहीं पहुंचती तो शायद आग की लपट बढ़ सकती थी और गांव के राजभर बस्ती के लोगों के रिहायशी मड़हे को चपेट में ले लेती। हालांकि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
गेंहू के कटे डंठल में लगी आग, पूरा गांव जलने से बाल-बाल बचा

Previous article


