Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कराने वाले सात चढ़ पुलिस के हत्थे

आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कराने वाले सात चढ़ पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्राइम ब्रांच की टीम एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सतीश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में चौकी प्रभारी सिपाह अरविन्द कुमार यादव व उप निरीक्षक आफताब आलम चौकी प्रभारी पुरानी बाजार तथा उप निरीक्षक तारकेश्वर राय चौकी प्रभारी भण्डारी मय हमराहियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि कुछ लोग आईपीएल सीजन 16 में कुछ व्यक्ति एक टाकिज के ग्राउण्ड मे आईपीएल का सट्टा लगा रहे हैं तथा मोबाइल के माध्यम से कोड व पासवर्ड प्राप्त कर वालेट के माध्यम से पैसों की हेरफेर की जा रही है तथा कुछ रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है यदि जल्दी किया जाय तो वह पकडे जा सकते है। मुखविर की सूचना पर उक्त टाकिज के पास से अभियुक्त उपरोक्त को मोबाइल मय रजिस्टर व पर्ची तथा दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाड़ी के साथ अशफाक अहमद पुत्र स्व. मुख्तार निवासी रौजा जमाल खां, किशन जायसवाल पुत्र प्रेम जायसवाल निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली, शीतल कुमार पुत्र फूलचंद साहू अबीरगढ टोला, रूपचंद सोनकर पुत्र रामबली सोनकर निवासी चकप्यार अली थाना कोतवाली, श्री प्रकाश यादव पुत्र लाल चंद यादव निवासी रसूलाबाद, राज कुमार सोनी पुत्र स्व. लालचंद सोनी निवासी उर्दू बाजार, अबूराफे उर्फ शीबू पुत्र मोहम्मद फारूख निवासी मियांपुर थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय कोतवाली में मु.अ.सं. 1062023 धारा 465, 468, भादवि व 13 जुआ अधिनियम व 66सी आईटी एक्ट में समय 3.40 तड़के गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों का चलान न्यायालय भेज दिया।