Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगुमटी से हजारों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

गुमटी से हजारों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

  • पुलिस की गश्ती न होने से चोर हुए सक्रिय

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिटी स्टेशन फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे दक्षिणा काली मंदिर के बगल में पान की गुमटी से कल रात चोरों ने इसमें रखा 1000 रुपया और लगभग 5000 रुपए का सिगरेट व गुटका पान मसाला दुकान का ताला तोड़कर उठा ले गये। दुकानदार चंद्रेश चौरसिया ने दुकान बंदकर पास ही घर सोने चला गया। आधी रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर काफी सामान उठा ले गए। सुबह 6 जब दुकान पर आए तब पता चला और आसपास के लोगों को खबर दी। पास ही छोटा भाई मिठाई विक्रेता कमलेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस की गश्ती न होने से इस तरीके से अक्सर फ्लाईओवर के नीचे  चोर उचक्के व नशेड़ियो का अड्डा बन गया है। अक्सर इस तरह की चोरी होती रहती है। मोहल्लेवासी इससे आक्रोशित हंै और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। लोगों का कहना है कि जल्द से चोरी का पदार्फाश हो।