Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeदेशगुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने झोंकी

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने झोंकी

गुजरात विधानसभा चुनाव के दिन धीरे- धीरे नजदीक आ रहे हैं. इस वक्त सभी नेता अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अपनी पूरी ताकत गुजरात विधानसभा चुनाव में लगा रहे हैं. गुजरात PM मोदी का गृह राज्य होने की वजह से बीजेपी को उनसे और भी ज्यादा उम्मीद है. मोदी 27 को 3 सभाओं संबोधित करके उस दिन सूरत में रात्रि विश्राम करेंगे और 28 नवंबर को 4 जनसभाएं संबोधित करेंगे.

पिछले 27 सालों से गुजरात में बीजेपी की सरकार है. इस बार भी बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगातार जनसभा करते दिख रहे हैं. उनकी अगली जनसभा 27 नवंबर को खेड़ा नेतरंग और सूरत में होनी है. अब देखना यह है कि पीएम मोदी गुजरात की जनता को कितना लुभा पाते हैं. वहीं 28 नवंबर को पीएम मोदी पालीताना, अंजर गोरधनपर और राजकोट में जनसभाओं का संबोधन करेंगे. खेड़ा जिला के अंतर्गत कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं. 2017 में बीजेपी सात में 3 सीटें ही जीत पाई थी. वहीं 4 सीट कांग्रेस के खाते में गई थीं. बात करें सूरत जिले की तो पिछली बार बीजेपी काफी मजबूत दिखाई पड़ी थी.16 विधानसभा सीट में 15 बीजेपी के खाते में गई थीं. गुजरात में बीजेपी की फोकस का उन सीटों पर है जहां 2017 में पार्टी 45 सीटें हारी थी. बीजेपी ने अपना फोकस आदिवासी वोट पर बनाया हुआ है. बीजेपी इस दौरान एसटी की 12 और एससी की नौ सीटें भी कवर करेगी. 2017 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 38 सभाएं की थी. पीएम मोदी वोटिंग से पहले रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे.