Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरगिट्टी लदी ट्रक खाई में पलटी, बाल बाल बचा चालक

गिट्टी लदी ट्रक खाई में पलटी, बाल बाल बचा चालक

  • सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर कमानी टूटने से हुआ हादसा

जौनपुर धारा,खुटहन। प्रयागराज वाया शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिलवारी गॉव के पास बीती रात गिट्टी लदी ट्रक सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर बगल 10 फिट गहरी खाई में पलट गई। मौके पर पहुचे ग्रामीणों की मदद से ट्रक की केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। संयोग अच्छा था कि उसे कही खरोच तक नही आई और वह बाल बाल बच गया। प्रतापगढ़ निवासी चालक देव गिरी ने बताया कि वह प्रयागराज से बसखरिया अकबरपुर ट्रक में गिट्टी लादकर जा रहा था कि गुरुवार की रात 11बजे तिलवारी गाँव के पास विपरीत दिशा से आ रही। ट्रक को बचाने के चक्कर मे सड़क किनारे बने गड्ढे में चलती ट्रक कूद गई। जिससे ट्रक की कमानी टूट गयी और पलक झपकते ही ट्रक करीब 10फिट गहरी खाई में पलट गई। उसने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण ट्रक पलट गयी। संयोग अच्छा था कि उसे शरीर मे कही भी खरोंच तक नही आई।