Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली व हुंकार रैली पर बनी व्यापक रणनीति

पुरानी पेंशन बहाली व हुंकार रैली पर बनी व्यापक रणनीति

  • कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह का किया भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नगर के एक होटल एवं पंचायत उद्योग जगदीशपुर पर पंचायती राज एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों पदाधिकारियों ने माला फूल, अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह से अभिभूत डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि जिले के साथ अब प्रदेश की जिम्मेदारी भी जनपद के साथियों के कंधों पर है, पंचायती राज सहित समस्त विभागों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हक एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर एवं प्रयत्नशील रहूंगा तथा उनके मान सम्मान के विरुद्ध की गई किसी भी कार्यवाही से कोई समझौता नहीं होगा। डॉ. सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु 27 जून को चारबाग रेलवे स्टेडियम लखनऊ में होने वाली विशाल हुंकार रैली में जनपद के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों से सहभागिता करने की अपील करते हुए आह्वान किया कि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा अब समय की बात रह गयी है। पूरे प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी हुंकार रैली लखनऊ में शक्तिपुंज के रूप में एकत्रित होकर राज्य सरकार को विभेदकारी, विनाशकारी, कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को जारी रखने की हठवादिता के विरुद्ध लोकतांत्रिक ढंग से सत्याग्रह करते हुए हुंकार भरेंगे जिसकी आवाज केंद्र सरकार तक जाएगी। विभिन्न विकास खंडों एवं राज्य सरकार के कार्यालयों पर गोष्ठी एवं पोस्टर बैनर चस्पा कर कर्मचारियों में जन जागरण किया जा रहा है वहीं प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक एवं विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ द्वारा पूरे जनपद के शिक्षकों को बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली हेतु हुंकार रैली लखनऊ में चलने हेतु टोली बनाकर लगातार विभिन्न अंचलों में चक्रमण किया जा रहा है। हुंकार रैली की अंतिम जनपदीय समीक्षा बैठक 26 जून को संयुक्त रूप से कर्मचारी शिक्षक संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले किया जाएगा। आज की बैठकों में मो. साजिद अंसारी, देवेश कुमार यादव, सरिता मौर्य, ममता प्रजापति, रामआसरे मौर्य, सुजीत विश्वकर्मा, अरुणेश चतुर्वेर्दी हेमंत श्रीवास्तव, डॉ. रामकृष्ण यादव, अशोक कुमार मौर्य, कामरेड कल्लू राम, प्रदीप सिंह, रीना सिंह, प्रमोद शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।