जौनपुर धारा, सिकरारा। खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम ने शनिवार को सिकरारा बाजार व चौराहा पर पहुंचकर दुकानो में रखे समानो की जांच किया।मौके पर ही 45 दुकानदारो ने अपने सामानो की जांच कराई। जिसमें बर्फी, पेड़ा व काली मिर्च सहित पांच सामान मानक के अनुरूप नही मिलने पर दुकानदारो को चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा.तूलिका शर्मा व राजेंद्र कुमार दिन में लगभग साढ़े दस बजे जांच के लिए फूड सेफ्टी आन व्हील (मोबाइल लैब) के साथ सिकरारा बाजार व चौराहा पहुंची। वहां दुकानों पर बेचे जाने वाले समानो की जांच शुरू की तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। उनके आह्वान पर 45 दुकानदारो व राहगीरो ने अपने-अपने सामानों की जांच कराई। जांच के बाद पता चला कि दुकानों पर बिकने वाला बर्फी, पेड़ा व कालीमिर्च सहित पांच सामानों मानक के अनुरूप नही है। उसमे मिलावट की गई है। डा.तूलिका शर्मा ने दुकानदारों व आमजन से आह्वान किया कि उन समानो को आप जहां से लाते है, वहां से अब न ले। कहा कि शुद्धता परखने के बाद ही सामान खरीदे। मिलावट खोरी बंद न करने पर दोबारा जांच की करवाई की बात कही। दुकानदारो को निर्देशित किया कि लाइसेंस दीवाल पर चिपका कर रखे। दुकान के बाहर रखे कूड़ादान ढककर रखे। खाने वाला सामान कागज़ पर न दे। मिठाइयों में रंग का प्रयोग कम से कम करे। डुप्लीकेट चांदी वर्क का प्रयोग कत्तई न करे। स्पायर सामानो को अलग रखे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम ने सिकरारा में मारा छापा

Previous article
Next article

