― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

72 घंटे बाद भी गायब दिव्यांग का नहीं लगा सुराग

जौनपुर धारा, खुटहन। कपसियां गांव से गायब हुए दिव्यांग का 72घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल सका। वह सुनने और बोलने में असमर्थ्य हैं। खबर लिखे जाने तक स्वजनों ने थाने में सूचना नहीं दी है। गांव निवासी 19 वर्षीय दिव्यांग जगन्नाथ यादव जो सुनने और बोलने में असमर्थ्य हैं। गत 7 जून को घर से कहीं चले गए। स्वजनों ने उन्हें बहुत ढूंढा लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

पौधरोपण के लिए भूमि चिन्हित करें सचिव

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खण्ड के सभागार में सोमवार को बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बीडीओ ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों में एक एकड़ तक सरकारी भूमि चिन्हित करें। जिसस्ो उसमें वृक्षारोपण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि एक एकड़ भूमि मिलने पर पौधों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ बाड़, सिंचाई हेतु सबमर्सिबल पंप तथा देखभाल हेतु गांव के एक व्यक्ति की तैनाती की जाएगी। कहा कि गांव के ऐसे तालाबों को भी चिन्हित करें जिस पर अवैध अतिक्रमण हुआ हो। जिसे खाली कराकर जीर्णोद्धार कराया जा सके विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवास, शौचालय आदि कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर दुर्गेश तिवारी, अनूप सिंह, निशा यादव, राजकुमार मौर्य, अजय कुमार, श्रीपति उपस्थित रहे।

एसडीएम ने चलाया नाप जोख अभियान

जौनपुर धारा, शाहगंज। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश पर सोमवार को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और तहसीलदार आशीष सिंह के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर हुये अतिक्रमण कों मुक्त कराने का अभियान शुरू हुआ।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नटौली में आराजी नंबर 347 चक मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। ढ़़ंढवाराकला गांव मे गड़हा कों अतिक्रमण मुक्त किया गया। ग्राम रामपुर मे नवीन परती से अतिक्रमण और ग्राम नौली मे आ न 596 खलिहान खाते की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम मनेछा में चकमार्ग संख्या 246/0.020 हे.का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी का कार्य प्रारम्भ किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक कानून गो आदि मौजूद रहे। तहसीलदार आशीष सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुये कब्जे कों हटाने का क्रम अनवर जारी रहेगा।

विधायक के प्रस्ताव पर सात गम्भीर मरीजों को इलाज के लिए मिला नौ लाख पैंतीस हजार रुपए

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के गंभीर रूप से बीमार व पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु पिछले दिनों कुल 7 व्यक्तियों को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 9 लाख 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई गयी। जिसमे क्रमशः अनन्या गौतम पूरा अंती, राजाबाजार, संतोष कुमार सिंह ग्राम बेलावा, लेदुका, मूलचंद्र जायसवाल ग्राम बहरीपुर कला, इंद्रावती ग्राम कनकपुर, बहरीपुर, जमशेद ग्राम लेदुका, दिनेश सिंह ग्राम पूराहोलराय,  सरायदुर्गादास, अर्पित मिश्र ग्राम मजीठी बरजीखुर्द को आर्थिक सहायता मिली ऐसे में विधायक सहित लाभार्थियों के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Share Now...