जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर तहसील पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जनपद मुख्यालय स्थित मुहल्ला कटघरा में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को हटाते हुए पूरी जमीन को नगर पालिका परिषद जौनपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। खबर है कि नईबाजर कटघरा निवासी अरविंद चौहान ने शिकायत किया था कि बंजर खाते की सरकारी जमीन पर आराजी नंबर 149/1 क्षेत्रफल 121एयर पर प्रदीप शिवशंकर एवं रविन्द्र उर्फ बच्चन एवं साहब लाल यादव आदि लोग गलत तरीके से निर्माण करके जमीन पर कब्जा किए हुए है। जिला प्रशासन ने जांच कराया जांच में शिकायत सही मिली इसके बाद जिलाधिकरी ने अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया। एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह पुलिस बल व बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर सभी अवैध अतिक्रमण को हटवा कर सरकारी जमीन को मुक्त करा दिया है। सरकारी रेट के अनुसार जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की है। कब्जाइयो से कब्जा हटवा कर जमीन को तत्काल नगर पालिका परिषद के ईओ को सुपुर्द कर दिया गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
एसडीएम ने बुलडोजर चलवाकर कीमती सरकारी जमीन कराया मुक्त



