Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरकौशल विकास मिशन के बच्चों को वितरण किया गया ड्रेस

कौशल विकास मिशन के बच्चों को वितरण किया गया ड्रेस

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के गुवांवा भीलमपुर पीजी कॉलेज में संचालित कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ऐसे सरकार द्वारा कोर्स चलाने से इस योजना से गरीबों के बच्चों को मजबूती मिलती है। यह कोर्स यहां चलाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। आने वाले समय में यह मील का पत्थर बनकर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि आईपीएस शालू सोनी ने अपने संबोधन में बताया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यदि लक्ष्य बनाकर परिश्रम किया जाय तो निश्चित ही सफलता मिलती है। मैं भी एक साधारण परिवार से हूं। परिवार में ही रहकर कठिन परिश्रम कर आज जो सफलता मिली है वह आप लोगों के सामने हैं। शिक्षा से ही चमत्कार किया जा सकता है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कॉलेज के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कालेज के प्रबंधक डॉ. रमाशंकर सिंह, कौशल विकास मिशन के मैनेजर शहीद खान, व्यस्थापक सुरेश चंद्र गुप्ता, चिंटू सिंह, अनिल सिंह फौजी प्रधान, राजेश जायसवाल, हरिशंकर उपाध्याय प्रधान, राधेश्याम यादव प्रधान, पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह, समर बहादुर सिंह प्रधान, सूबेदार सिंह एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।