जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्मइला में समाजसेवी डॉ.अमर बहादुर यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद की। डॉ.अमर बहादुर यादव ने पीड़ित परिवार से उनके आवास पर पहुंचकर आर्थिक मदद की और हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन दिया। ज्ञातव्य हो विगत सुरेश सरोज के मड़ई में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई थी। जिसमे मड़ई में रखा हुवा खाद सामग्री, ठंड के कपड़े, आदि चीजें जलाकर राख हो गई थी। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित काफी लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
समाजसेवी डॉ.अमर बहादुर यादव ने किया परिजनों की आर्थिक मदद


